वाराणसी। क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार रात गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव (20वर्ष) को शराब के ठेके पर बुलाया। वहां बीयर पीने के बाद जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पिस्टल निकाल कर गांव के ही एक युवक अखिलेश यादव ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद दो फायर किर तीन युवक भाग निकले। गोली की आवाज होने पर आसपास के लिए दौड़ कर आये तो उसे सारनाथ इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी देर रात सारनाथ पुलिस को दी। सारनाथ पुलिस की सूचना पर चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितोंयों की गिरफ्तारी की जायेगी।घायल की मां आशा देवी की तहरीर पर गांव के ही योगेश यादव व अखिलेश उर्फ अक्कल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।