गोरखपुर। मंगलवार को यातायात महीने की शुरूआत हो गई। एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुलिस लाइंस से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात महीने एक से 30 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा, साथ ही ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी।
ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी
्रएडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा, दुर्घटनाओं से बचने के लिये लोगों को यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। यातायात माह में लोगों को नियमों के अनुपालन के लिए जागरूक करें। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। दुर्घटना से बचने के लिये दोपहिया वाहनों पर हेलमेट अवश्य लगाकर चलें। बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं।
पूरे महीने चलेगा ट्रैफिक अभियान
वहीं, चार पहिया वाहन पर सीट बैल्ट जरूर लगाएं। शराब पीकर गाड़ी कदापि न चलाएं। ओवर स्पीड से बचें। वाहन अपनी साइड पर ही चलायें। स्स्क्क डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, पूरे ?महीने ट्रैफिक नियमों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान चलाया जाएगा, साथ ही स्कूलों से लेकर दफ्तरों और संस्थाओं में जाकर पुलिसकर्मी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक ?करेंगे। एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने इस मौके पर यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद थे।