गोला गोकर्णनाथ में 11 बजे तक 23.56प्रतिशत वोटिंग

Listen to this article

लखनऊ। गोला गोकर्णनाथ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक होगा। सुबह नौ बजे तक गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर 10.9 फीसद वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक 23.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक उप निर्वाचन में 3.91 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरुष, 1.85 लाख महिला और 25 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6 बजे रहेंगे, उनको मतदान का अधिकार होगा। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।