बीजेपी सांसद जोशी ने कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

Listen to this article

प्रतापगढ़। अफीम लाइसेंस वितरण में किसानों से वसूली के आरोप पर चित्तौडग़ढ़ से भाजपा सांसद ने एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मंगलवार शाम का प्रतापगढ़ के जिला अफीम ऑफिस का है।
दरअसल प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़ जिले में किसानों को अफीम लाइसेंस वितरित किए जा रहे थे। लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से नामांतरण व लाइसेंस वितरण में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। इस पर सांसद जोशी मंगलवार को प्रतापगढ़ खंड प्रथम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने किसानों और पट्टा मुखियाओं से अवैध वसूली पर नाराजगी जताई। अधिकारियों, कर्मचारियों को भी फटकारा। सांसद ने वहां मौजूद कर्मचारी भंवर सिंह को बुलाकर पूछा कि एक पट्टे के कितने पैसे लेते हो। कर्मचारी ने जवाब दिया कि एक पट्टे के 5000 रुपए लेते हैं। वह आगे कुछ बोलता कि सांसद ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी घबरा गया। इस बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी वहां मौजूद थे।
किसानों का आरोप, हजारों रुपए मांग रहे कर्मचारी-अधिकारी
किसानों ने बताया कि विभाग में रखे गए कर्मचारी-अधिकारी की ओर से रुपए मांगे जा रहे हैं। उन्होंने 15 हजार तक वसूलने का आरोप लगाया। खबर और भी है, आगे बढऩे से पहले नीचे दिए गए पोल में हिस्सा लेकर आप अपनी राय जाहिर कर सकते हैं।