लखीमपुर में पकड़ी गई नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री

Listen to this article

लखीमपुर। जिला मुख्यालय के इंडस्ट्रियल इलाके में नकली खाद बनाने की बड़ी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। फैक्ट्री मालिक खाद बनाने के लिए मिट्टी, मोरंग व गेरू का इस्तेमाल कर रहा था। कृभको की बोरी भी यही छापी जाती थी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम श्रद्धा सिंह वह कई थानों की पुलिस के संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ। 20,000 से ज्यादा बोरिया मिलने का अनुमान है हालांकि राजस्व विभाग की टीम गिनती कर रही है। मौके से बड़ी मात्रा में मौरंग गेरू और बालू भी मिली है। कई थानों की पुलिस के साथ छापेमारी की गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले कई श्रमिकों को भी हिरासत में लिया गया है।