भिवानी (हरियाणा)। भिवानी के गांव सुंगरपुर में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महेन्द्र का कसूर इतना था कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में एक लडक़ी के साथ देख लिया था। आरंभ में तो वह सोच कर डर गया कि कहीं भूत तो नहीं देख लिया। बाद में पहचान हुई तो उसने इसकी चर्चा गांव में की। रंजिशन युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से मना। बाद में पुलिस ने परिजनों को मना कर शव सौंपा। बताया जाता है कि सुंगरपुर गांव निवासी रोबिन नाम के युवक का किसी लडक़ी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन वह लडक़ी को लेकर गांव के ही महेन्द्र के घर में घुस गया। घर में महेंद्र और भाई राजेंद्र ही रहते थे। दोनों भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से घर में कोई नहीं था। रोबिन को इसका पता था और वह घर को खाली देखकर घुस गया। एक लडक़ी भी उसके साथ थी।