खजनी के लाल पंडित ब्रह्मदेव मिश्र ने दी थी दारा सिंह को पटखनी: बृजभूषण शरण सिंह

Listen to this article

अखाड़े के गुरू गिरिवर मिश्र व आदित्य प्रताप सिंह आगू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

खजनी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी कॉलेज के प्रांगण में शहीद रविंद्र सिंह एवं भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय सीनियर राज्यस्तरीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ अखाड़े के गुरू गिरिवर मिश्र एवं कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य प्रताप सिंह आगू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मंच पर पहुंचते ही प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष, सासंद बृजभूषण शरण का लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।

प्रांगण में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि खजनी स्वर्गीय पंडित ब्रह्मदेव मिश्र एवं भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह पहलवान की धरती है। इस माटी में जन्मे स्वर्गीय पंडित ब्रह्मदेव मिश्र ने दारा सिंह को पटखनी दी थी। तभी से दारा सिंह माटी (अखाड़े) की कुश्ती छोडक़र फिल्मी दुनिया में उतर गये। मुख्य अतिथि ने कहा कि इसी माटी में जन्मे शहीद रविंद्र सिंह कम उम्र में ही एक राजनीतिक पहचान बना ली थी।
आज जो मैं कुछ हूं मेरे ऊपर गोरखपुर की वह छाप है।
महिला पहलवान के मैट के बगल में विद्यालय की छात्राएं महिला वर्ग की कुश्ती देख रही थी तभी सांसद ने यह कहा देखिए बच्चियों पढ़ाई जरूरी है यह मान रहा हूं मैं लेकिन पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है अगर आप स्वस्थ नहीं है तो आपके ऊपर सोने का ताज भी अच्छा नहीं लगेगा।
पुरूष वर्ग मे 50 जोड आजमाइश कर अपने अगले राउण्ड में प्रवेश किए वहीं महिला पहलवान भी 70 जोड़ आजमाइश कर अपने अगले राउण्ड में प्रवेश की। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम बहादुर सिंह अखंड, एसपी अरुण सिंह, दिनेश सिंह, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ पन्नेलाल पहलवान, माया शंकर शुक्ल, गिरिवर मिश्र, विजय कुमार, देवी प्रसाद, दीपक सिंह, रामपाल सिंह, सुमित सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। आयोजक आदित्य प्रताप सिंह आगू एवं धीरज सिंह हरीश, मनीष सिंह सावन सिंह ने आए हुए क्षेत्रीय जनता व गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।