गोरखपुर: डेंगू के मिले 10 नए मामले, सात भर्ती, सक्रिय मामलों की संख्या 213

Listen to this article

गोरखपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 48 घंटे के अंदर डेंगू के 10 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों में 7 मरीज ऐसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती है। जबकि 18 मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 135 नगर निगम और 79 ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी अगंद सिंह ने बताया, नगर निगम इलाके के मिर्जापुर, तिवारीपुर, पांडेयहाता, जाफरा बाजार और गुलरिहा के एक-एक मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश 43, 22, 19, 54 और 66 है। इन्हें डेंगू के लक्षण के साथ अन्य शारीरिक दिक्कतें थी। इन लोगों ने पहले एनएस-वन किट से जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के सुभाष चंद्र नगर, राजेंद्र नगर, बसंतपुर, अलहादपुर और विकास नगर में एक-एक मरीज डेंगू के मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश 36, 46, 18, 58 और 45 वर्ष हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर इनकी जांच विभाग ने कराई थी। इनमें कुल 9 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।