रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला कर उन्हें गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई। साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया, तब उसकी आंख में चोट लग गई। इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया।