खाद्य पदार्थों के नमूने में मिलावट पर चार कंपनी सीज

Listen to this article

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित 4 कंपनियों के खाद्य पदार्थों को मिलावटी पाया गया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के करीब 57 नमूने जांच के लिए लिए गए, इन सभी में मिलावट पाया गया है। ज्वांट कमिश्नर एसआर केकरे ने कहा कि जांच किए गए सैंपल के नतीजे चौकाने वाले थे। इनमें पामोलीन आयल में मिलावट पाया गया। इसमें सनफ्लावर और सोयाबीन आयल, राइस ब्रान आयल मिक्स था और इसे सरसों तेल बताकर बेचा जा रहा था। वहीं देसी घी में वेजिटेबल आयल मिलाकर बेचा जा रहा था।