विशाल प्रतिभा के धनी थे विश्वजीत सिंह : विधायक

Listen to this article

सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया स्मृति द्वार का लोकार्पण

खजनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसियाखोर में पूर्व सांसद प्रतिनिधि खजनी/शिक्षक स्वर्गीय विश्वजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्वर्गीय विश्वजीत सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ में आवास विकास परिषद अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह एवं खजनी ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विश्वजीत सिंह विशाल प्रतिभा के धनी थे उन्होंने पार्टी के लिए जो काम किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। वहीं आवास विकास परिषद अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि विश्वजीत विलक्षण प्रतिभा के धनी थे विकल्प के अभाव में उनके रहते कोई काम रुकनी नहीं पाता था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं युवाओं से चलने का आह्वान किया। सभा को पूर्व विधायक देव नारायण सिंह उधम सिंह, घनश्याम मिश्रा, प्रमुख संघ जिला उपाध्यक्ष एवं खजनी ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह, पिपरौली ब्लाक दिलीप यादव एवं सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने संबोधित किया। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह संचालन अंशुमाली धर द्विवेदी उर्फ भक्ति द्विवेदी।