खजनी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल के साथ में जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत चुनाव प्रभारी मार्कंडेय राय, वर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं संचालन मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया ने किया। बैठक में नगर पंचायत के सभी (22) वार्ड के बूथ अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, सहसंयोजक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने नगर पंचायत चुनाव में विजयश्री हासिल करने का मंत्र बताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मार्कंडेय राय ने वार्ड पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों को अवगत कराते हुए कहा कि नगर पंचायत चुनाव आपका है, इसे हर हाल में जीतना होगा। जिसमें आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है क्योंकि पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की रिढ़ होते हैं बिना उनके सहयोग से कोई काम संभव नहीं है। बैठक से पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के चित्र पर सभागार में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर चुनाव समिति की बैठक का शुभारंभ किया। बैठक जगदीश वर्मा, अभिमन्यु तिवारी, अनूप सिंह, राजकुमार गुप्ता, सचिंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र चौधरी, महेश दुबे समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।