कार में मॉडल के साथ गैंगरेप

Listen to this article

कोच्चि। केरल के कोच्चि की रहने वाली 19 वर्षीय मॉडल के साथ एक कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता एक क्लब में शराब पी रही थी, जब वह गिर गई। बाद में उसे एक कार के अंदर ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता को वापस कक्कनाड में उसके आवास पर छोड़ दिया गया। पीडि़ता को बाद में चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माडल के दोस्त ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है।