नालंदा में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग

Listen to this article

नालंदा। जमीन के विवाद में राइफल से फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 16 नवंबर के दिन का नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरौढा गांव का है। फायरिंग भूमि विवाद के बाद हुए मारपीट के दौरान हुआ। दरअसल 16 नवंबर के दिन जब गोवर्धन जमादार की पत्नी चनवा देवी अपने परिवार के साथ खेत में धान के पके हुए फसल की कटनी कर रही थी। उसी दौरान गांव के ही रघुवंश प्रसाद एवं अन्य सहयोगियों ने खेत पर चढ़ाई कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसके बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए हैं और फायरिंग कर रहे अशोक उर्फ मंटू से दो नाली बंदूक छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पुलिस ने अशोक और उसके अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर के बाद ही फायरिंग करने वाले लोगों को छोड़ देने का आरोप ग्रामीण पुलिस पर लगा रहे हैं। इस मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि भूमि विवाद में लाइसेंसी राइफल के द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसे रिकवर कर लाइसेंस धारी को दे दिया गया है। जान माल की रक्षा के लिए ही लाइसेंसी हथियार दिया जाता है।