नोएडा (गौतमबुद्धनगर)। नोएडा में दबंगों ने एक युवक को पीटा। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सेक्टर-63 इलाके के हजरतपुर वाजितपुर गांव का बताया गया। यहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक जिसका नाम भोला बताया गया उसे जमकर पीटा गया। पुलिस के अनुसार ये वीडियो 5 नवंबर का है। वीडियो में दिख रहा है करीब 18 से 20 लोग पहले युवक को खींचकर सडक़ पर लाते है। उसके साथ धक्का-मुक्की करते है। उसके कपड़े फाड़ते है। मारपीट करने लगते है। वह भागने का प्रयास करता है। मगर कुछ लडक़े डंडा लेकर आते है और उसकी पिटाई करते है। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि ये मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जिसे शनिवार को वायरल किया गया। ये पूरी घटना 5 नवंबर की है। पीडि़त की ओर से शिकायत के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।