शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Listen to this article

गोरखपुर। पुलिस ने शातिर बदमाश अजय कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है। वह एटीएम बदलकर जालसाजी, चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, एक तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद किया है।
पकड़ा गया बदमाश इतना शातिर है कि बीते दिनों महराजगंज पुलिस ने इसे एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया था। अजय के पैर में गोली भी लगी थी। लेकिन पैर ठीक होते ही वह जमानत कराकर जेल से बाहर आ गया और फिर अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। इस बार सिकरीगंज पुलिस ने उसे महादेवा बाजार तिराहे से गिरफ्तार किया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश के खिलाफ गोरखपुर के अलावा, संतकबीरनगर, महराजगंज और कुशीनगर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट जालसाजी जैसे संगीन मामलों के 24 केस दर्ज हैं। जालसाजी के एक मामले में पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।