कोसी नदी की उपधारा में नाव पलटी दो की मौत

Listen to this article

खगडिय़ा (बिहार)। खगडिय़ा में सोमवार की सुबह नाव पलट गई। नाव में सवार 8 लोग कोसी की उपधारा में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से 6 महिला-पुरूष को बचा लिया गया। जबकि दो महिला की डूबने से मौत हो गई। स्ष्ठक्रस्न की मदद से शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के कठोरा धार में नाव पलटने से एक पुरूष सहित 8 महिला डूब गयी थी। इसमें पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड 17 निवासी जितेन्द्र कुमार रजक उर्फ जीतो रजक की 32 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं भदास गांव निवासी रूदल साह की 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा विशनपुर गांव निवासी असरफी साह की 55 वर्षीय पत्नी अनिता देवी,बानो रजक का पुत्र राजेश रजक, भोला साह की पत्नी माला देवी सहित 6 लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया। जिसका इलाज गांव के निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।