भोपाल (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के दौरान डांस करते दिखे। दिग्विजय सिंह के डांस का वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वे भारत यात्रियों के साथ ब्रह्मास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने केसरिया तेरा इश्क है पिया… पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वह शोले मूवी के सॉन्ग ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे… पर भी थिरके।
दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक भी हैं। उनके डांस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय…। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा मध्य प्रदेश के करीब पहुंच गई है। महाराष्ट्र और रूक्क बॉर्डर पर यात्रा को 2 दिन का ब्रेक देकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं।
ये बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा…
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- उनका (दिग्विजय) उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे आदरणीय…। बता दें, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप केस दर्ज होने के बाद से क्चछ्वक्क कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमलावर है। नरोत्तम का यह बयान इसी से जोडक़र देखा जा रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह के साथ उमंग के रिश्तों की खटास भी पुरानी है।
उमंग-दिग्विजय में दरार
उमंग सिंघार प्रदेश की पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। उमंग ने राजनीति का ककहरा बुआ जमुना देवी से सीखा। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जमुना देवी की राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा दिग्विजय सिंह से तल्खी बनी रही। कई मर्तबा जमुना देवी और दिग्विजय सिंह की ठनी, लेकिन फिर भी वे आदिवासी वर्ग में अपनी मजबूत पैठ के चलते कांग्रेस में अहम पदों पर रहीं। उमंग सिंघार भी उनकी राह पर चल रहे हैं। मंत्री रहते हुए उमंग ने दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्गी पर उमंग ने शराब और रेत के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे।