अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने वाली महिला गिरफ्तार

Listen to this article

– महिला के सा‌थी ने खुद को एसओ शाहपुर बताकर 2022 में बंधक बनाकर की थी वारदात
– पीड़ित स्वर्ण कारोबारी ने दर्ज कराया था केस, दो आरोपी पहले ही गए जेल, फरार महिला पकड़ी गई

– एक और महिला है फरार, पकड़ी गई महिला ने की 3 शादियां

गोरखपुर। शाहपुर इलाके स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर स्थित एक मकान में स्वर्ण कारोबारी को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी वसूलने वाली महिला पकड़ी गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है, महिला फरार चल रही थी।

पकड़ी गई महिला बड़हलगंज के चिल्लूपार का रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा के शिवपुर सहबजगंज इलाके में रहने वाले एक अशोक सिंह की बेलीपार इलाके के महाबीर छपरा में सोने-चांदी की दुकान है। 8 मार्च 2022 को अपनी कार से वह घर जा रहे थे। रास्ते में मोहद्दीपुर के पास दो लोगों ने लिफ्ट मांगा और बैठ गए। कौवाबाग चौकी के पास गाड़ी रुकवा दिए और एक ने खुद को थाना शाहपुर का एसओ बताते हुए बोले कि जहां बोल रहे, वहां पर लेकर चलो। कारोबारी को डरा धमका कर राप्ती नगर फेज-एक में लेकर आए, जहां पर दो महिला पहले से मौजूद थी। कारोबारी को कमरे में बंद कर मारपीट कर घायल कर ‌दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए नग्न करा दिए। फिर वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने लगे। खुद को फंसता देख पीड़ित ने रिश्तेदारों की मदद से 2.35 लाख रुपये गूगल पे करा दिया। इसके बाद छूटा था। पुलिस ने केस दर्ज देवरिया के रुद्रपुर के जमुहा निवासी अरविंद पांडेय, महेवा चुंगी निवासी अरविंद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन नामजद दो महिला फरार थी, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई सीमा ने 3 शादियां की है। पहले व नाजिया पत्नी भास्कर निवासी कुशीनगर, दूसरी शादी गोरखनाथ के रसूलपुर के सिराज से और तीसरी शादी चिल्लूपार के अर्जुन से हुई थी। वर्तमान में नाजिया का नाम सीमा है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वही पुलिस एक अन्य महिला आरोपी नोसड की पूनम पत्नी विनोद सिंह उर्फ राज की तलाश कर रही है।