मनबढ़ व्यक्ति ने घर में घुस महिला से की छेड़खानी

Listen to this article

खजनी। थाना क्षेत्र के महुआडाबर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जरलही निवासी एक महिला गांव के ही मनोहर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के अनुसार मनबढ़ व्यक्ति चार दिन से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पीछे पड़ा था। गुरुवार दिन में अकेला देख घर में घुस गया और अश्लील हरक़त करते हुए ब्लाउज फाड़ दिया। शोर मचाने पर सास व ससुर एवं मुहल्ले के लोग पहुंच गये। यह देख मनबढ़ भाग निकला और लाठी-डंडा लेकर आया। जान से मारने की धमकियां देने लगा एवं धक्का मुक्की में मेरा मंगल सूत्र भी गायब हो गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है एवं महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिये भेजा दिया है।