खजनी। तहसील क्षेत्र के कटया एवं बड़हरा के सिवान में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों को सड़क के किनारे एक टेंपो में चालक की सीट पर एक युवक बैठा दिखा। करीब पहुंच कर देखा कि युवक के शरीर में खून लगा है। मामला संदिग्ध देख ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी होते ही दोनों गांव के लोग मौके पर जुट गये। युवक की पहचान राम सिंह (35) पिता बुध्दिराम निवासी बेलभदरा थाना क्षेत्र खजनी के रूप में की। घटना खजनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी होते हो क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं कोतवाल संजय मिश्रा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला कि युवक के पेट में घाव के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की चाकू से हत्या कर कटया एवं बड़हरा के सिवान में टैंपू में रखकर फरार हो गये। टेंपो मृतक का बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है। मौके पर झूठे लोगों ने बताया कि युवक टेंपो चलाकर अपना जीविकोपार्जन का था। हत्या किसने की, क्योंकि इसके बारे में कोई जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाई।