मनोरमा देवी प्रधान निर्वाचित, प्रतिद्वंदी को 206 मतों से हराया

Listen to this article

खजनी। विकास खंड क्षेतर के टिकरिया नाथ सिंह में प्रधान पद के लिये हुए उप चुनाव में मनोरमा देवी निर्वाचित हुईं। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मतगणना में प्रतिद्वंदी राजमंगल सिंह को 206 मतों से हरा दिया। मनोरमा देवी पत्नी स्वर्गीय शिवाजी यादव पूर्व प्रधान को 612 मत एवं राज मंगल सिंह को 406 वोट मिले। कुल 1025 वोट पड़े थे जिसमें 7 मत इनवैलिड पाए गये। बता दें कि बीते दिसंबर माह में तत्कालीन ग्राम प्रधान शिवाजी यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया थी। तभी से ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था
नवनिर्वाचित प्रधान मनोरमा देवी को विजय प्रमाण पत्र आरओ रजनीकांत सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हरीश यादव एवं एआरओ आलोक कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दिया।