नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी कार्यालय में आप की सदस्यता ली। इस मौके पर अंजू सहवाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी ने राजनीति में प्रोटोकॉल तोड़े हैं। आम आदमी पार्टी का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। कहा कि उन्हें इस परिवार में जगह मिली। इसकी खुशी है। अंजू सहवाग ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जि़म्मेदारी देगी, उसे वह पूरी करेंगी। वीरेंद्र सहवाग दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनें मंजू और अंजू उनसे बड़ी हैं। सहवाग का परिवार मूल रूप से हरियाणा का है, लेकिन ये लोग दिल्ली में बस गए हैं।