जो चरणामृत नहीं पीना जानते थे आज वो चन्दन लगा कर दे रहे है भाषण: नड्डा

Listen to this article

 

बस्ती। जन विश्वास यात्रा के दौरान बस्ती पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी है कि गुरु वशिष्ठ की भूमि को नमन करता हूं। जन विश्वास यात्रा 19 से शुरू हुई। 40 विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ लोगों से सम्पर्क किया। यात्रा को बड़ी संख्या में जन समर्थन मिला है। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जन विश्वास यात्रा निकाला। सपा के अखिलेश व बसपा की मायावती ऐसी यात्रा नहीं निकाल सकते हैं। भजपा ने जो कहा वो किया। इसलिए जनविश्वास यात्रा निकल रही है।
नड्डा ने कहा कि जिसने मेरा समर्थन नहीं किया उसको भी उज्जवला कनेक्शन मिला। बिजली मिली। लेकिन उन्होंने हमें जाति में बांटा। धर्म के नाम पर बांटा। आजकल अखिलेश जी झूठा वादा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे भविष्य उ’जवल हो। वोटबैंक की राजनीति करने वाले धाराशायी हो गए। जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद नहीं चलेगा। मेरे हिस्से में सुशासन है। उनके हिस्से में कुशासन है। भाजपा के कार्यकर्ता को है कि नेता, नीत और नियत है। कार्यकर्ता है। और किसी के पास नहीं है। दूसरे के पास केवल अकेला नेता है। दूसरा नेता नहीं होगा। होगा तो युवराज ही होगा।
सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
नड्डा ने कहा कि वे माफियाराज के लोग है। मोदी व योगी जी जमाने मे सीधा पैसा जनता के खाते में जा रहा है। जनधन योजना से 20 करोड़ महिलाओं को कोरोना काल मे 500-500 रुपया भेजा गया। यह मोदी जी की योजना है। 281 लाख घर मे बिजली नहीं थी। इस सभी घर मे बिजली पहुँच गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 80 लाख परिवार को बिजली मिली। 11 करोड़ महिलाओं को इ’जत घर बना कर सम्मानित किया। लडक़ी हूँ लड़ सकने वाले कभी इन 11करोड़ महिलाओं की चिंता नहीं किया। भरोसा भत्ता राशन और सुरक्षा भाजपा ने दिया। हमारा मंत्र सबका साथ सबका साथ सबका विश्वास है।

मोदी-योगी जी की तपस्या से हो रहा विकास
उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार का खनन माफिया जेल में है। रिवर फ्रंट का 1600 का घोटाला दिया। 15 लाख लैपटॉप में सवा छह लाख बटे। शेष का घोटाला हो गया। अब योगी जी एक करोड़ को लैपटॉप व स्मार्टफोन दे रहे हैं। इनके जमाने को याद करो। 700 दंगे हुए। पलायन हुआ। माँ बेटियां निकल नहीं सकती थी। अखिलेश जी 15 आतंकवादियों का केश वापस लिया था। रक्षक भक्षक बन गया। कोर्ट ने इजाजत नहीं दिया। 4 को फांसी व अन्य को आजीवन कारावास हुआ। मोदी जी का आशीर्वाद व योगी जी की तपस्या से विकास हो रहा है। 70 साल पहले पंडित जवाहर लाल की गलती को दूर कर धारा 70 हटाया। हमने विचार की लड़ाई लड़ी। 256 कानून लागू नहीं था। अब लागू हो गया।

किसानों की हमदर्द है भाजपा
नड्डा ने कहा कि सपा सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई। आज अखिलेश जी मंदिर में घंटी बजा रहे हैं। जो चरणामृत नहीं पीना जानते थे वो चन्दन लगा कर भाषण दे रहे हैं। आज भाजपा की रणनीति से राम मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री जी ने गंगा में डुबकी लगा कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अखिलेश सरकार ने काशी में लाठी चलवाई। कृषि का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 2& हजार करोड़ किया। 29 करोड़ को मृदा हेल्थ कार्ड बना। 2400 की खाद 1200 मे मिल रही है। उत्तर प्रदेश में गन्ने के खेती पर राजनीति होती है। एक लाख 40 हजार करोड़ का भुगतान किया। 11 चीनी मिल अखिलेश ने बंद किया। मायावती ने 24 बेच दिया। योगी जी चीनी मिल चला रहे है।

जनता से मांगा आशीर्वाद
भाजपा ने गोरखपुर में एम्स बनाया। जो एक सपना था। बीआरडी में जेई से लोग मरते थे। आज लोग जापानी बुखार भूल गए। ये भाजपा की देन है। आज मुझे खुशी है कि बस्ती सिद्धार्थ नगर, देवरिया, बहराइच में मेडिकल कालेज हो गया। सवा करोड़ आयुष्मान से उप जुड़ा। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना। पूर्वांचल एक्प्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस हो गया। मुंडेरवा चीनी मिल चल रही है। सही जगह उंगली दबने से विकास होता है। जेपी नड्डा ने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि यह जनविश्वास है। वोटर को जोडक़र कार्यकर्ता देश प्रदेश का विकास करे और भाजपा की सरकार बनावें।