युवा कांग्रेस ने इलाहीबाग में सदस्यता जोड़े अभियान चलाया

Listen to this article

गोरखपुर। महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदिअंश गांधी के नेतृत्व में इलाहीबाग वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस जोड़ो सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें बिना भेदभाव के सैकड़ों की संख्या में लोग जुड़े। गांधी ने बताया कि लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं और अपनी ब्यथा को बता रहे हैं। अपना दर्द बया करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भारी संख्या में ले रहे हैं। उन्होंनेे बताया कि लोग परिवर्तन की मांग कर रहे हैं और यूपी के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पर विश्वास जताकर इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जबयुउर्रहमान, विष्णु मोहन सैनी, आशुतोष श्रीवास्तव, रामू कुशवाहा, रत्नेश अवस्थी, डॉ जावेद खान, अंकित जायसवाल, मो याकूब, आकाश पांडे, किशन गुप्ता आदि युवा साथी मौजूद रहे।