पाकुड़ में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में आठ की मौत, दर्जनों घायल

Listen to this article

झारखंड। पाकुड़ जिले में भीषण सडक़ हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 16 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी है। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई है। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कई लोग बेहोश हैं और सर्दी बहुत है इसलिए दुर्घटना का सही आंकड़ा नही मिल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है। मौके से जो तस्वीरें आई हैं उनमे मृतकों के शव सडक़ पर बखड़े हुए दिख रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सडक़ पर पडेरकोला की समीप पगला बाबा कंपनी की बस और सिलेन्डर लदी ट्रक सामने से टकरा गई। तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ही बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाडिय़ों में काफी क्षति हो गयी है। मृतकों में अधिकतर लोग बस पर सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार लोग सडक़ पर आ गिरे। टक्कर का धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना में अभी 8 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है लेकिन स्थानीय लोग 10 से ज्यादा लोगों के मरने की बात कह रहे हैं। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों का भी सटीक आंकड़ा नहीं मिल रहा है। मौसम सर्द होने की वजह से बस में सवार सभी लोग चोटिल हैं। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। वे पुलिस की मदद कर रहे हैं। दुर्घटना में पीडि़त लोगों की पहचान की जा रही है। अमरापाड़ा पुलिस ने बताया है कि जो जानकारी मिलेगी उसे शेयर किया जाएगा।