सीएम योगी ने दिया 67.89 करोड़ परियोजना का तोहफा

Listen to this article

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लगने के पूर्व नए साल में एक बार फिर जनपदवासियों को 67.89 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोहिया के गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में भरोहिया ब्लाक परिसर में स्थापित ब्रहमलीन महंत अवेद्यनाथ की 11 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर 50.48 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री 1000 विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन भी वित?रित किए जिनमे करीब 10 बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट-स्मार्ट फोन पाने का मौका मिला।
सीएम योगी सुबह 11.10 बजे भरोहिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भरोहिया विकास खंड में स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण किया। इसके बाद वह गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में बनाए गए मंच से लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम किया। मुख्यमंत्री पहले गीडा में 16.29 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद 3.05 करोड़ की लागत से जिला सूचना कार्यालय भवन एवं सूचना संकुल का लोकार्पण किया। इसके अलावा 48.46 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। सुबह 10.05 बजे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में 3000 की संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बांसगांव विधानससभा 2, शहर विधानसभा की 5, खजनी की एक, ग्रामीण की दो, चिल्लूपार की 3 और सहजनवा की एक परियोजना का लोकार्पण किया।