गोरखपुर में बारिश के आसार

Listen to this article

 

गोरखपुर। आज सुबह हल्की धूप होने के साथ ही लगभग ग्यारह बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे है। बारिश के आसार हैं। इससे किसानों को गेहूं की दूसरी सिंचाई के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है। बीती रात भी बारिश से गेहूं की खेती करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बारिश होने के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहे। बता दें जिले में करीब साढ़े चार लाख एकड़ में गेहूं की बोआई की गई है। किसान गेहूं की पहली सिंचाई कर चुके हैं। वह खेतों में यूरिया का भुरकाव करके दूसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यदि बुधवार को बारिश होती है तो किसानों को दूसरी सिंचाई में बड़ी राहत मिल सकती है। बीते मंगलवार की रात का तापमान 11 जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिम रहा। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जनवरी माह का औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है, जनवरी माह का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।