भडक़ीं गौहर खान, कहा- मै एक मुसलमान हूं और कोई भी …

Listen to this article

हिन्दू-मुस्लिम फैमिली लॉ का मामला

नई दिल्ली। गौहर खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों के साथ देश के मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर देश के सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती आई हैं। अब उन्होंने सामाजिक मुद्दे पर उन्हें ट्रोल करने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही देश के लिए भी बड़ी बात की है।
दरअसल ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट की पैरी करते हुए मुस्लिम और हिंदू समुदाय को लेकर ट्वीट किया। जिसको देखने के बाद गौहर खान बुरी तरह से भडक़ गईं और उन्होंने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, बाहर दुनिया के लोग अभी भी यह नहीं जानते हैं कि भारत में हिंदू और मुसलमानों के लिए दो अलग-अलग फैमिल लॉ हैं। हिंदुओं को धर्मनिरपेक्ष संहिता का पालन करना होता है। मुसलमान 4 पत्नियां रख सकते हैं और शरिया के नाम पर अपनी पत्नियों और लड़कियों के लिए पढ़ाई पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट को सभी भारतीयों पर लागू करना होगा। गौहर खान ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, मैं एक मुसलमान हूं, और कोई भी बॉडी हमें हमारे अधिकारों से प्रतिबंधित नहीं कर सकती है, भारत धर्मनिरपेक्ष है, यह एक लोकतंत्र है, आप की तरह तानाशाही नहीं! इसलिए अपनी अमेरिकी स्थिति में आराम से रहें, मेरे देश में नफरत फैलाना बंद करें! सोशल मीडिया पर गौहर खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।