नई दिल्ली। आज 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी त्यौहार इस साल 2022 का पहला त्यौहार है। ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड में सितारों भी इस जश्न को अपने-अपने घरों में धूमधाम से मना रहे हैं। वैसे लोहड़ी पंजाब का मुख्?य त्?योहार है लेकिन अब इसे देशभर में मनाया जाता है। लोहड़ी को लेकर बॉलीवुड सितारे इस त्योहार को मनाने के साथ ही साथ अपने फैंस, दोस्तों और परिवार को लोहड़ी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सितारे सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं ..तो चलिए देखें किसने कैसे किया अपने फैंस को विश…
अभिषेक बच्चन ने दी बधाई
एक्टर अभिषेक बच्चन ने लोहड़ी उत्सव की एक एनिमेटेड तस्वीर साझा करते हुए फैंस को बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा-हैप्पी लोहड़ी। लोहड़ी की आग आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर दे और आपके लिए खुशी, खुशी और प्यार लाए। आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की बहुत बहुत बधाई।
सोनल चौहान ने दिखाया अपना लोहड़ी लुक
अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी अपने फैंस को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखती हैं- तेरी किस्मत दा लिखा तेरे तो कोई खो नहीं सकता। जे उस दी मेहर होवे ते तेनु ओ वी मिल जाए जो तेरा नई सकदा। हैप्पी लोहड़ी”। सोनल ने इंस्टाग्राम पर अपना लोहड़ी लुक भी दिखाया है।
फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने भी किया विश
फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने पतंग उड़ाती लड़कियों की एक तस्वीर साझा कर फैंस को विश करते हुए कैप्शन में लिखा- प्तलोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम खुशियां आएं आपके जीवन में हर दम। हैप्पी लोहड़ी।
इन सितारों ने भी दिए शुभकामानाएं
शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है। शिल्पा के अलावा एक्ट्रेस पूजा बत्रा और टिस्का चोपड़ा ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को दी लोहड़ी की बधाई दी हैं। इस बीच, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपनी शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाएंगे। इनमें विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, यामी गौतम-आदित्य धर, वरुण धवन-नताशा दलाल आदि शामिल हैं।