केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

Listen to this article

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना का टेस्ट करवाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को खुद को क्वारंटाइन करने की अपील भी की है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। कोरोना के प्रोटोकाल के अनुसार उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना के प्रति सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए प्रोटोकाल के तहत टेस्ट करवाने को कहा है।
इस बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में भारत में 14.78 प्रतिशत पाजिटिविटी रेट 2 लाख 64 हाजार 202 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। पिछे दिन के मुकाबले देश में ताजा संक्रमण कल के मामलों की तुलना में 6.7 प्रतिशत अधिक है। गुरुवार को देश में 2 लाख 47 हजार 417 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे।