सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे: चन्द्रशेखर

Listen to this article

लखनऊ। राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर काफी हलचल सी मच गई है। आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद सपा दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंनेे कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी या मिल बैठकर तय की जाएंगी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा पार्टी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश यादव ने आज वरिष्ठ पत्रकार कलाम खान के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गए हुए हैं। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थक सपा मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनके नेता ने सही समय पर उचित फैसला किया है।