चुनाव में अकेले उतरेगी चन्द्रशेखर की पार्टी, बोले- सपा ने छल किया

Listen to this article

 

लखनऊ। चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी उप्र में अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा से झटका मिलने के बाद चन्द्रशेखर ने यह फैसला लिया जिसका उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर एलान किया। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर चन्द्रशेखर ने कहा कि अभी वह लोगों को चौंकाने वाली खबर भी सुना सकते हैं। चन्द्रशेखर ने भासपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की साथ ही यह भी कहा कि अगर पार्टी ने तय किया तो वह गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चन्द्रशेखर ने अखिलेश पर भी आरोप लगाए। कहा कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था। उन्हेंं विधायक और मंत्री पद का ऑफर मिला था जिसे वह नकार दिया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर सपा उनको 100 सीट भी देगी तो भी वह उनके साथ नहीं जाएंगे। चन्द्रशेखर ने कहा कि वह बीजेपी को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों कर मदद करेंगे।