देवरिया। जिले के गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर एक मकान में शुक्रवार की सुबह गिट्टी-बालू कारोबारी का शव छत के कुंडी से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस रस्सी के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। कारोबारी के मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
क्षेत्र के हरेरामपुर निवासी विनोद उपाध्याय पुत्र स्व. रामआधार गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर कस्बा के शिवनगर में आवास बना रखे थे। मकान में हार्डवेयर व गिट्टी बालू की दुकान खोल रखे थे। सुबह मकान के नीचे के हाल में दीवार में लगे लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटकता उनका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि परिवार के साथ छत पर सो रहे विनोद दुकान खोलने की बात कह कर नीचे उतरे थे। कुछ देर बाद घर के सदस्य नीचे उतरे तो रस्सी के सहारे लोहे के एंगल से लटकता देख अवाक रह रह गए। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस शव को फंदे से उतार मामले की जांच में जुटी है।