देहरादून (उत्तराखंड)। भाजपा के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो गए उनके साथ उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसांई रावत ने भ्ी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
हरक सिंह रावत को पिछले हफ्ते भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हरक सिंह रावत पर ये कार्रवाई कांग्रेस के संपर्क में रहने के कारण की गई थी। इसके बाद तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस के हरीश रावत के विरोध के चलते उनकी कांग्रेस में वापसी टल रही थी। कांग्रेस पार्टी का एक धड़ा हरक सिंह को पार्टी में शामिल करने के पक्ष में था। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया का मानना है कि हरक सिंह रावत के पार्टी में शामिल होने से गढ़वाल में कांग्रेस मजबूत होगी। हरक गढ़वाल की कई सीटों पर मजबूत पकड़ रखते हैं।