जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप में 10 से अधिक लोग हुए घायल

Listen to this article

टोक्यो। दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी जापान में आए भूकंप ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण 10 लोग घायल हो गए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के पास शनिवार सुबह लगभग 1.08 बजे आया जिसका केंद्र 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मीडिया के अनुसार मियाज़ाकी में, चार लोगों को भूकंप के झटके के चलते चोटें पहुंची है। वहीं ओइता प्रान्त में कम से कम छह लोगों घायल के घायल होने की खबर सामने आई है। जिनमें से अधिकांश लोगों को मामूली रूप से चोट आई है। दूसरी तरफ सागा और कुमामोटो प्रान्त में किसी प्रकार का कोई भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आपको बता दें कि समाचार एजेंसी ने कहा कि घायलों की सही संख्या की अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं की है।