सीएम नीतीश के गृह जिले में पत्रकार को मारी गोली

Listen to this article

नालंदा (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक मनबढ़ युवक ने पत्रकार को गोली मार दी। गोली से घायल हुए पत्रकार का नाम रवि कुमार है। रवि कुमार हरनौत थाना क्षेत्र के जोरापुर गांव के रहने वाले हैं। घायल अवस्था में रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रवि ने एक युवक को चोरी नहीं करने की सलाह दी। रवि की यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बीघा बालू घाट पर शुक्रवार की रात एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान यहां गोली चलाई गई। गोली से मोहनिया के बभनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग रोहित कुमार और आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग एक दर्जन अपराधी बालू घाट पर पहुंचे थे। अपराधियों ने यहां मौजूद लोगों से बक्से में रखे पैसों की मांग की। मौजूद एक कर्मी ने पैसे दे दिए लेकिन इसी बीच मुन्ना सिंह की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। अपराधी यहां से 80 हजार रुपए लेकर भाग निकले।अनिल कुमार गुप्ता को भी गोली लगी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।