गणतंत्र दिवस परेड का हुआ रिहर्सल

Listen to this article

संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तैयारिया जोरों पर चल रही हैं। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड में चल रही परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रतीकात्मक मुख्य अतिथि व परेड कमाण्डर ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों ने हर्ष फायरिंग की। एसपी ने भारत गणतन्त्र राज्य का संकल्प लेने के लिए राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।