सपना के ठुमके पर मचा बवाल

Listen to this article

आगरा। जिले के फतेहाबाद मार्ग स्थित केएनसीसी मैरिज होम में बीती रात एक शादी समारोह में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने ठुमके लगाए। उनके गाने की धुन पर घराती और बराती भी झूमकर नाचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। आरोप लगे कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया है। पूछा कि है कि विवाद समारोह में कितनी भीड़ थी। मैदान में कितने लोग आ सकते हैं।
हरियाणावी कलाकार सपना चौधरी ताजनगरी आएं और सोशल मीडिया पर बवाल नहीं मचे असंभव है। वर्ष 2018 उन्हें आगरा में एक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी। वह बिना कार्यक्रम करे लौट गई थीं। शादी समारोह में उन्होंने समा बांधा। वह रात करीब 12 बजे स्टेज पर आईं। उनके गाने की आवाज सुनते ही स्टेज के पास घरातियों और बारातियों की भीड़ जुट गई। उनके गानों पर दोनों झूमकर नाचे। बताया जा रहा है कि शादी हरीपर्वत क्षेत्र निवासी सराफा व्यापारी की बेटी की थी। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी ही सराफा व्यापारी अपने बेटे की बारात लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के कार्यक्रम के कुछ वीडियो वायरल हुए। वीडियो में स्टेज के पास भीड़ दिख रही है। लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा है। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद आरोप लगे कि बिना अनुमति कार्यक्रम हुआ और पुलिस बेखबर रही। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया है।