धूमधाम से मना पीएल पुनिया का जन्मदिन

Listen to this article

सडक़ से सदन तक शोषितों की आवाज उठाते रहे हैं पीएल पुनिया: महेंद्र मोहन

गोरखपुर। सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया का 77 वां जन्मदिन गोरखपुर में चारूचंद्रपुरी स्थित दलित जोड़ो कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सांसद (पीएल पुनिया) के प्रतिनिधि महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी ने कहा कि दलित, शोषित, वंचितों की आवाज से आवाज मिलाकर चलने वाले शख्स का नाम पीएल पुनिया है। उनका सरल व्यक्तित्व ही उनकी पहचान है। आमजन की हर समस्या का त्वरित निस्तारण पीएल पुनिया की पुरानी पहचान है। बाराबंकी से लेकर पूरे देश में पीएल पुनिया की अलग पहचान है। शोषित, वंचितों के त्वरित न्याय के लिए वह आज भी लड़ाई लड़ते रहते हैं।

 

सर्वसमाज की बेहतरी के लिए पीएल पुनिया ने तमाम कार्य किये हैं। उन्हें उंगुलियों पर गिनना मुश्किल है। समाज का कैसे भला हो सकता है पीएल पुनिया हर वक्त इस सोच के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। जन्मदिन के मौके को यादगार बनाने के लिए दलित जोड़ो कार्यालय पर डॉ. विजाहत करीम, लोकसभा प्रत्याशी रहीं सुरहिता करीम, कांग्रेस महामंत्री अनिल सोनकर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजी. अभिजीत पाठक, छात्रनेता राहुल राय, दलित जोड़ो के जिलाध्यक्ष प्रभु प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसवाई योगेश प्रताप सिंह, एनएसवाई के महानगर अध्यक्ष सुशांत शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस आदिअंश गांधी, जिला प्रभारी अनुसूचित विभाग इंजी. अमित कन्नौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे। आदिअंश गांधी ने इस मौके पर पीएल पुनिया को जमीन से जुड़ा और आमजन की समस्या को अपनी समस्या मानकर लडऩे वाला नेता बताया।