गोरखपुर। गोरखपुर नगर सीट को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लडऩे की घोषणा पहले ही कर दी है। वह चार फरवरी को यहां से नामांकन भी कर देंगे। दो फरवरी को वह गोरखपुर पहुंच रहे हैं। इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने यहां से ताल ठोंकने का ऐलान कर दिया है लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी तक पत्?ते नहीं खोले हैं। उनकी रणनीति क्या होगी, इसे लेकर लोगों के बीच उत्सकुता बनी हुई है। यहां बतादें कि गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार सांसद बनेे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार गोरखपुर शहर सीट से विधायकी का चुनाव लडऩे जा रहे हैं। उधर आजाद समाज पार्टी ने भी अपने मुखिया चंद्रशेखर के गोरखपुर शहर सीट से टिकट की घोषणा कर रखी है। अब आम आदमी पार्टी ने विजय कुमार श्रीवास्तव को मैदान में उतार दिया है लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।