आगरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आगरा पहुंचे। उन्होंन पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दावे खोखले हैं। आंबेडकर ने नागरिकों को जो अधिकार दिए उन मूल्यों को बचाने के लिए यही गठबंधन उप्र के मतदाताओं के लिए एक विकल्प है। लाठी, बुल्डोजर चलाने से आगरा का विकास नहीं हो सकता।
आगरा के नागरिकों को याद दिलाना चाहता हूं नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए कनेक्टिविटी के लिए बहुत प्रयास किए। अखिलेश यादव ने भी बहुत प्रयास किए। पूरे उप्र के मानचित्र पर आगरा का एक विशेष महत्व रहेगा। एक करोड़ नौ लाख 2019 में पर्यटक आए थे। आलू का बड़ा क्षेत्र है। आलू किसानों के साथ अन्याय हुआ। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहता हूं कि आप हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं। आलू की फिक रहा है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही, उनकी गर्मी कैसे निकालोगे। किसान और नौजवानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पांच साल में जो अन्याय हुआ ये चुनाव मौका है। मैं बदला शब्द प्रयोग नहीं करूंगा। प्रदेश के किसान और नौजवान चुनाव में वोट की चोट जरूर देंगे। सपा और रालोद गठबंधन की सरकार में आगरा को विकास में प्राथमिकता दी जाएगी।