लखनऊ। अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोगों में काफी गुस्सा है। इसलिए गठबंधन ( एसपी-आरएलडी) को 400 सीटें मिलने जा रही हैं। शेष 3 सीटें विपक्ष को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में जनता ने भाजपा सरकार की तानाशाही को बड़े नजदीक से देखा है। इस सरकार में केवल महंगाई, किसानों की मौतें हुई है। कोरोना कालखंड में लोगों ने अपनों को खो दिया जिसका खामियाजा वर्तमान सरकार को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सपा और रालोद की इस बार 400 सीटें मिलेगी। शेष तीन सीटें विपक्ष को मिलेंगी।