देवरिया। विधानसभा चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन आज कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही सहित सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जुलूस के साथ भाजपा नेता कचहरी चौराहा पर पहुंचे जहां पुलिस ने रोक दिया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने काफी नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रत्याशी पैदल ही कलेक्ट्रेट में पहुंचे और नामांकन किया वहीं अन्य लोगों ने जुलूस से परहेज किया। कृषि मंत्री के साथ देवरिया सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने भी नामांकन किया।
इन्होंने भी भरा पर्चा: नामांकन करने वालों में देवरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राम जी गिरि, रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की गजाला लारी, बरहज से निर्दल प्रत्याशी कृष्ण चंद्र दीक्षित, पथरदेवा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रदीप, भाटपार रानी से भाकपा माले प्रत्याशी श्री राम कुशवाहा, रामपुर कारखाना से बसपा प्रत्याशी पुष्पा शाही शामिल रहीं।
भाजपा प्रत्याशी का सफाईकर्मी व रिक्शा चालक बने प्रस्तावक: नामांकन तीन बजे तक चलेगा । कई अन्य अन्य दलों के प्रत्याशियों के नामांकन करने आने की सूचना है। देवरिया के भाजपा प्रत्याशी शलभमणि त्रिपाठी के प्रस्तावक सफाई कर्मी रामलगन पासवान और ई रिक्शा चालक निशा तिवारी रहीं। भाजपा प्रत्?याशी के प्रस्?तावकों को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही।