गोरखपुर की सभी विस से प्रत्याशियों को जीताने की अपील
गोरखपुर। कांग्रेस बचाओ, कांग्रेसी बढ़ाओ और कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाओ एवं आने वाला मार्च 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाओ अभियान के तहत मंगलवार को महानगर स्थित एक मैरिज हाल में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता के साथ बैठक हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह नारायण त्रिपाठी और संचालन प्रदेश प्रवक्ता जयंत पाठक ने किया। बैठक में 3 मार्च 2022 को गोरखपुर जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी देते हुए प्रत्याशियों को विजय दिलाने का प्रयास करने की बात की गई एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हाथों को मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसी कड़ी में 13 फरवरी को पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश चंद्र यादव का प्रदेश अनुशासन समिति को अंधकार में रखते हुए कुछ प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों द्वारा गलत सूचना के आधार पर निष्कासन कराया गया जो अति निंदनीय है तथा समस्त जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसकी निंदा करते हैं तथा इसे तत्काल रद्द करने की मांग करते हैं राकेश चंद्र यादव 25 साल पुराने कांग्रेसी है और कई पदों पर रहते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करते रहते हैं। चुकी इस समय चुनाव चल रहा है और हम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की एक ही जिम्मेदारी है कि गोरखपुर जिले में 9 विधानसभा हैं और हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि ज्यादा से ज्यादा विधायक जीताकर के विधानसभा में भेजा जाए।
कांग्रेस बचाओ एवं कांग्रेस बढ़ाओ अभियान के तहत प्रमुख रूप से उपस्थित पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह सोनू, रवि भूषण श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, निर्मला वर्मा, दिनेश चंद श्रीवास्तव, रईस अहमद,आदिअंश गांधी, सरवन पांडे , संजय सिंह ,सत्य प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, चंद्रकला चौहान, जावेद जामा अनसारी, अजय कुमार कनौजिया, रईस अहमद खान, डॉ द्वारिका नाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, इब्तेदा हुसैन, कृष्ण मोहन गुप्ता, देवेंद्र मणी तिवारी, मोहम्मद सलीम, आशीष पांडे, अरविंद जयसवाल, विष्णु मोहन सैनी, राजू सिंह, परवेज खान, आशुतोष सिंह, डॉ सीडी सिह, पीएन मिश्रा, विष्णु शंकर, अशोक सिंह, सुनील सिंह, धनंजय यादव, विजय कुमार, अनूप कुमार राव, अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी, कृष्ण मोहन गुप्ता, सुमंत प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश मल्ल ,ओम प्रकाश यादव, परवेज खान ,अमरनाथ यादव फौजी, अनूप कुमार राव, नागेंद्र चौहान, चंद्रावती यादव, रुखसाना, संदीप कुमार यादव, रामनाथ यादव, बाल गोविंद चौरसिया, रोहन यादव, गोलू खान, शिवम अदनान खान ,संजय जयसवाल, अश्वनी शुक्ला, डॉ कुलभूषण शाही, दिलीप जायसवाल, अंजनी श्रीवास्तव ,सचिंद्र नायक, जगत नारायण त्रिपाठी , डॉ डीएन जयसवाल, निशिकांत पांडे, संजय यादव, अमर यादव इत्यादि मौजूद रहे।