बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व दीवान चंद्र चौधरी की दूसरी पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। उनके पैतृक निवास पिपरा कला संतकबीरनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बस्ती जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानों को यह शपथ दिलाई गई कि स्व. दीवान चंद्र के पदचिन्हों पर चलकर किसान समाज के लिए लड़ाई लडऩे का कार्य करें।
इस अवसर पर स्व. दीवान चंद्र चौधरी के ज्येष्ठ पुत्र भाकियू के अनूप कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, प्रदेश सचिव रामसिंह चौधरी व सुभाष चंद्र किसान, मंडल अध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, मंडल सचिव रमेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जय राम चौधरी, पंडित जनार्दन मिश्रा, मुंडेरवा चीनी मिल के महाप्रबंधक विजेंद्र द्विवेदी, मनोज कुमार वर्मा, परमात्मा चौधरी, देवी शुक्ला, शंभू सिंह, रामचंद्र चौधरी, जुगल किशोर चौधरी सहित तमाम किसान कार्यक्रम में मौजूद रहे।