एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने लिया प्रण, बोले- बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो छोड़ दूंगा यूपी

Listen to this article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के सातों चरणों का मतदान हो चुका है। कल शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच आत्मविश्वास से भरे भाजपा के एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने प्रण ले लिया है कि यदि यूपी में उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनती है तो वह प्रदेश छोडक़र चले जायेंगे। चौधरी ने दावा किया कि भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन रात जनता की सेवा की है। यूपी की जनता निश्चित ही उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी। सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि यदि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो वे प्रदेश छोडक़र चले जाएंगे। सुरेन्द्र चौधरी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से की थी। वह पहले बसपा में थे। 2014 में वह बसपा छोड़ भाजपा में आए थे। सुरेन्द्र चौधरी भाजपा के मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। पूर्व में वह जिला पंचायत सदस्य भी थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से अपना नामांकन किया था लेकिन अपना दल के समझौते के तहत उन्होंने अपनी दावेदारी छोड़ दी थी।