नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, आज के इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिया जिन्होंने महिलाएं सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक सहित अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। बता दे कि नारी शक्ति पुरस्कार 2022 भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत महिलाओं को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय और उत्कृष्ट काम करने वाली 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
अनीता गुप्ता
राष्ट्रपति कोविंद ने ग्रामीण और वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए अनीता गुप्ता को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। अनीता गुप्ता भोजपुर, बिहार की एक सामाजिक उद्यमी (एंटरप्रेन्योर) हैं, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वंचित ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया है।
आरती राणा
राष्ट्रपति कोविंद ने आरती राणा को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। आरती राणा उत्तर प्रदेश के खीरी की एक हथकरघा बुनकर और शिक्षिका हैं उन्होंने 800 से अधिक थारु महिलाओं को शिल्प का प्रशिक्षण दिया है और 150 महिला स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की है, जिससे आदिवासी बुनकर महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है।
डॉ इला लोध
राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेष रूप से हाशिए पर रहने वालों के लिए उनके योगदान के लिए डॉ इला लोध (मरणोपरांत) को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्किमानित किया। यही नहीं उन्होंने त्रिपुरा के हेपेटाइटिस फाउंडेशन की भी स्थापना की है।
जया मुथु और तेजम्मा
राष्ट्रपति कोविंद ने जया मुथु और तेजम्मा को नीलगिरी, तमिलनाडु की सदियों पुरानी जटिल टोडा कढ़ाई को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया।
जोधैया बाई बैगा
राष्ट्रपति कोविंद ने आदिवासी बैगा कला को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए जोधैया बाई बैगा को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनजातीय संस्कृतियों को कैनवास पर चित्रित करते हुए, जोधैया बाई बैगा के काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटली और फ्रांस में प्रदर्शित किया जा चुका है।
मीरा ठाकुर
राष्ट्रपति कोविंद ने अद्वितीय सिक्की घास कला को बढ़ावा देने और पंजाब में वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मीरा ठाकुर को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्किमानित किया। वह सिक्की ग्रास आर्ट का मुफ्त प्रशिक्षण देती हैं और 400 से अधिक वंचित महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं।
नसीरा अख्तर
राष्ट्रपति कोविंद ने पर्यावरण संरक्षण में जमीनी स्तर पर नवाचार के लिए नसीरा अख्तर को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। नसीरा कुलगाम, जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने एक जड़ी-बूटी विकसित की जो पालिथीन को राख में बदल देती है जिससे पालीथिन बायोडिग्रेडेबल हो जाती है।
निवृति राय
राष्ट्रपति कोविंद ने प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए निवृति राय को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। निवृति इंटेल इंडिया की कंट्री हेड हैं, उन्होंने सेमीकंडक्टर चिप्स विकसित किए जो कम बिजली की खपत करते हैं, इसके अलावा,उन्होंने नए ग्रामीण कनेक्टिविटी का समाधान किया,जो कि लागत प्रभावी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रदान करते हैं।
सायली नंदकिशोर
राष्ट्रपति कोविंद ने डाउन सिंड्रोम के कारण कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद भारतीय शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने के लिए सायली नंदकिशोर अगवने को नारी शक्ति पुरस्कृत किया। सायली एक कथक नृत्यांगना हैं और उन्हें भारत और विदेशों में पहचान मिली है।