मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Listen to this article

पटना(बिहार)। मोकामा प्रखंड के घोसवरी ताल में मछली मारने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और गोलीबारी हुई। गोलीबारी और मारपीट में 12 लोग जख्मी हो गए। रास्ते चलते राहगीरों की बदमाशों ने पिटाई भी की। महिला राहगीरों को भी बख्शा नहीं गया। मामला घोसवरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गोरियारी गांव के मुहाने नदी में मछली मारने में त्रिमुहान गांव के एक पक्ष का कब्जा है। दूसरा पक्ष गोरियारी गांव के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। मछली मारने से रोकने लगा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षो में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान करीब एक दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसवरी में किया गया। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि मछली मारने का विवाद है। मारपीट में कई लोग जख्मी हुए है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।