मणिपुर में 60 में से 26 सीटों के रुझान आए

Listen to this article

 

 

इम्फाल। मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। सभी मतगणना केंद्र पर वोटिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना एजेंटों को तय समय से पहले मतगणना केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया था। मणिपुर में 28 और पांच मार्च को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेंद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष वाई. खेमचंद टीएच. वश्विजीत, मंत्री टीएच राधेश्याम और विधायक निमचा किपगेन समेत कई दग्गिज राजनेताओं की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों के जवान वाहनों को रोक कर सघन जांच कर रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के रूझान दोपहर से पहले आ जाएंगे।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन आगे
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन (भाजपा) हींगंग निर्वाचन क्षेत्र में पी शरतचंद्र सिंह (कांग्रेस) से आगे चल रहे हैं। वहीं, राज्य के कृषि मंत्री ओ लुखोई वांगोई में एनपीपी के लोकेन से पीछे हैं।
मणिपुर में अब 60 में से 26 सीटों के रुझान आए
मणिपुर में अब 60 में से 26 सीटों के रुझान आ गए हैं। यहां बीजेपी 11 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस 5, एनपीपी 2, एनपीएफ 2 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मणिपुर में 60 से अब तक 16 सीटों के रुझान आए
मणिपुर में 60 से अब तक 16 सीटों के रुझान आ चुके हैं। यहां बीजेपी 7, कांग्रेस 4, एनपीपी 2 और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।